चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व उनके टीम की मेहनत लाई रंग, तीनों नामजद आरोपी दबोचे गए
मेहरौना में मारपीट का मामला

स्वाभिमान जागरण देवरिया। कहते हैं पुलिस के हाथ बड़े लम्बे होते हैं। पुलिस यदि ठान ले तो आरोपी को कहीं से तलाश ले। मेहरौना में विवाद में विराम लग गया। पुलिस की सक्रियता से साम्प्रदायिक रंग देने से पूर्व ही घटना के तीनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। चारों तरफ चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की कार्य कुशलता, संवेदनशीलता और कड़े परिश्रम की लोग तारीफ़ कर रहे हैं।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया के युवकों के हमलावर नामजद आरोपियों को चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व उनकी टीम ने धर दबोचा है।बुधवार को साइड देने को लेकर शुरू हुए विवाद में मेहरौना के तीन युवकों ने चुरिया गांव के दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया था। इस हमले में ग्रीस नारायण सिंह पुत्र स्व. ज्ञान सिंह निवासी चुरिया (24 वर्ष) तथा जयेंद्र सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह निवासी चुरिया (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी थी। मामला दो वर्गो से जुड़े होने के चलते काफी संवेदनशील हो गया था। पुलिस ने मेहरौना निवासी शाहिल पुत्र कलाम अहमद, समीर पुत्र अब्दुल सलाम तथा गोलू पुत्र अलीमाम को गिरफ्तार कर लिया है।क्षेत्र में चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की खूब प्रशंसा हो रही है।



