LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

दुष्कर्म व पाक्सो का आरोपी गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह व उनकी टीम के प्रयास से आज चनुकी पुल के पास से दुष्कर्म व पाक्सो का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

आरोपी के विरुद्ध लार थाना में दर्ज मु0अ0सं0 139/2026 धारा 65(1), 333, 351(3) बीएनएस व 5(2)(IV)(L),6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त राज यादव निवासी देवसिया थानाक्षेत्र लार जनपद देवरिया को आज दिनांक 23.05.2026 को चनुकी पुल के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.05.2026 को थाना लार पर वादिनी द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ उक्त अभियुक्त जबरदस्ती बात करता था तथा दिनांक 03.05.2026 को घर में घुसकर जानसे मारने की धमकी देकर वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ गलत काम किया, जिसके संबंध में थाना लार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 139/2026 धारा 65(1), 333, 351(3) बीएनएस व 5(2)(IV)(L),6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।

इस मामले में उसके एक सहयोगी की भूमिका की पुलिस जाँच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!