LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

विधायक दीपक मिश्र ने 83.09 लाख रुपये की लागत की सड़क का किया शिलान्यास

नारियाव से गोडवली तक बनेगा सम्पर्क मार्ग

 

 

नरियांव से गोड़वली स्कूल तक पिच मार्ग का शिलान्यास, विधायक दीपक मिश्र ‘शाका’ ने किया भूमि पूजन

 

 

रविशंकर तिवारी स्वाभिमान जागरण मईल

मईल (देवरिया), 30 मई 2026: मईल क्षेत्र के ग्राम सभा नरियांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र ‘शाका’ ने सर्वप्रथम भागलपुर पिच मार्ग से नरियांव गांव के पानी टंकी तक बने लगभग पांच सौ मीटर बने सीसी रोड का लोकार्पण किया एवं एक अन्य और सड़क नरियांव से गोड़वली प्राथमिक विद्यालय तक पिच मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

*83.09*लाख की लागत से 1450 मीटर पिच मार्ग होगी सड़क*

विकास खंड भागलपुर के अंतर्गत ग्राम नरियांव में सुरेन्द्र यादव के घर से गोड़वली प्राथमिक विद्यालय तक 1450 मीटर लंबे मार्ग का लेपन कार्य किया जाएगा। इस पर कुल 83.09 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसमें प्रथम किस्त के रूप में 21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

*ग्रामीणों को मिलेगी राहत*
शिलान्यास के मौके पर विधायक दीपक मिश्र ‘शाका’ ने कहा कि नरियांव से गोड़वली स्कूल तक का मार्ग जर्जर होने से छात्रों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत होती थी। बरसात में कीचड़ और गड्ढों से बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे। अब पिच रोड बनने से स्कूली बच्चों, किसानों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। एक-एक कर सभी जर्जर मार्गों का कायाकल्प कराया जाएगा। ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान ऋषिनाथ मिश्र, विक्रांत मिश्र,वशिष्ठ मुनि मिश्र, वीरेंद्र मिश्रा, ब्रिजेश मिश्र, बालेन्दु चौबे, संजय चौबे, कन्हैया तिवारी, डॉ राम मनोहर मणि त्रिपाठी,राकेश कुमार सिंह, डॉ जनार्दन कुशवाहा, सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की सौगात देने पर विधायक का आभार जताया और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!