शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक जेल भेजा गया

मईल-मगहरा मार्ग पर कल्याणी गांव के पास से हुई गिरफ्तारी
स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया
मईल ।थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से शादी का झांसा देकर महीनों तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मईल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि क्षेत्र का ही एक युवक कई महीनों से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच दिन पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एसएसआई महेन्द्र यादव अपने हमराही कां0 अजीत चौधरी, रि0का0 मेराज अहमद व रि0का0 आशीष मौर्य के साथ मईल-मगहरा मार्ग पर कल्याणी गांव के सामने पहुंचे। वहां से आरोपी नितेश सिंह उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में लिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



