LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियादेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यलेख

सामाजिक न्याय और समानता के अग्रदूत थे छत्रपति शाहू जी महाराज – केशवचन्द यादव

 

क्षेत्र के जयराम कौड़िया में कांग्रेसियों ने आयोजित किया छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम

सलेमपुर, देवरिया। सामाजिक न्याय एवं समानता के अग्रदूत, महान समाज सुधारक एवं प्रगतिशील शासक थे छत्रपति शाहू जी महाराज उक्त बातें उनके जयंती समारोह के पूर्व संध्या पर क्षेत्र के जयराम कौड़िया में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि इनका सम्पूर्ण जीवन, संघर्षों एवं समाज सुधार के लिए समर्पित था। आज देश को इनके जैसे न्यायपूर्ण शासक की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि शाहू जी महाराज ने शिक्षा, सामाजिक समानता तथा पिछड़े एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने तथा सभी वर्गों को समान अवसर दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। आज उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने युवाओं से शाहू जी महाराज के आदर्शों को अपनाने और समाज में शिक्षा, समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। आयोजक कांग्रेस दलित विभाग के प्रदेश सचिव व नेता विधानसभा दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि आज हमें जरूरत है कि शाहू जी महाराज के बताए गए रास्ते पर चलकर एक समतामूलक समाज एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें। वरिष्ठ नेता नागेन्द्र शुक्ला ने कहा कि वह आरक्षण के जनक थे,अपने राज्य में किसी के साथ अन्याय नहीं होने देते थे।कार्यक्रम में अब्दुल जब्बार, रामानंद बौद्ध,गोविंद मिश्र, हर्षित सिंह, आरती बौद्ध, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, मनीष रजक,परमानन्द प्रसाद,विनोद दूबे, विराट यादव,दहारी प्रसाद, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!