उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नगर पंचायत को विकास के लिए मिले 3 करोड़, चेयरमैन ने किया कार्यों का भूमि पूजन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महाराजगंज।

नगर पंचायत 1 जुलाई बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पाइपलाइन परियोजना एवं सात नई सड़कों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

पिछले कई दिनों से नगर अध्यक्ष द्वारा नगर के विकास के लिए विभिन्न वार्डों में कई करोड़ की परिजनों का शिलान्यास किया इसी क्रम में आज फिर नगर अध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि नगर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 2.30 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे वार्डों में पानी की समस्या खत्म होगी और हर घर तक जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों में जर्जर हो चुकी सात सड़कों का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि बृजमनगंज को आदर्श नगर पंचायत बनाना उनकी प्राथमिकता है। “केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से नगर का चहुंमुखी विकास कराया जा रहा है। पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन का काम नगर के सभी प्रमुख वार्डों को कवर करेगा। वहीं नई सड़कों का निर्माण वार्ड संख्या 4 में, वार्ड संख्या 12 में, वार्ड संख्या 7 में वार्ड संख्या 11 में भूमि पूजन किया गया। इन सड़कों के बनने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासद गण अनूप चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, झीनक चौधरी, राजन चौरसिया, दिलीप गुप्ता, सनी यादव व अनिल मणि, मनीष शुक्ला ,शिक्षक बसंत यादव एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!