उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का सम्मान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सिटी सेंटर हॉस्पिटल, महाराजगंज में चिकित्सकों के सम्मान में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने केक काटकर चिकित्सकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में अस्पताल के सभी चिकित्सकों को उनके समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिटी सेंटर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक विजय पाण्डेय ने कहा कि चिकित्सक केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि अपने ज्ञान, संवेदना, समर्पण और निष्ठा के बल पर समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मानवता की सेवा का सबसे श्रेष्ठ उदाहरण हैं और उनका योगदान सदैव सम्मान के योग्य है। इस अवसर पर सिटी सेंटर हॉस्पिटल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योत्सना ओझा, वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉ.

शक्तिसिंह चौहान, सर्जन डॉ. आर. के. सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी तथा डॉ. शांति विजय मिश्रा को स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान देकर उनके उत्कृष्ट

चिकित्सकीय योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में ऑपरेशनल मैनेजर आयुष्मान तिवारी, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट कृष्णा यादव, गणेश पांडेय, रामबदन वर्मा, अजय पाण्डेय, अविनाश पांडेय, सोहिनी विश्वकर्मा, अंजली त्रिपाठी, मकसूद अहमद, अब्दुल कलाम, जहीर खान सहित अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ अभिवादन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन सभी चिकित्सकों के उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना के साथ हुआ। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सम्मान और सेवा-भावना से ओत-प्रोत रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!