LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देवरहा बाबा आश्रम की जमीन को लेकर डीएम को पत्र

स्वाभिमान जागरण देवरिया। मईल स्थित देवरहा बाबा आश्रम और पंचमुखी हनुमान मंदिर की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी/संरक्षक चक्रपाणी उर्फ चन्द्रमा दास ने जिलाधिकारी देवरिया को प्रार्थना पत्र देकर आश्रम की संपत्ति का फर्जी वसीयतनामा कराए जाने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि  मंदिर की जमीन को गैर कानूनी तरीके से दूसरे के नाम पर वशीयत का षड्यंन्त्र चल रहा है । इस सम्बन्ध में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी चक्रपाणी उर्फ चन्द्रमा दास ने DM को दिए पत्र में बताया कि मौजा-मईल खादर की अराजी नंबर 460, 347, 458 व 826 तथा मौजा-बकुची की अराजी नंबर 156, मौजा-मईल बांगर की अराजी नंबर 826 और मौजा-नरीयांव की अराजी नंबर 679 स्थित जमीन राजस्व अभिलेखों में देवरहा बाबा आश्रम व पंचमुखी हनुमान मंदिर मईल के नाम दर्ज है।चक्रपाणि उर्फ चन्द्रमा दास ने जिलाधिकारी से मांग की है कि यदि देवरहा बाबा आश्रम मईल की संपत्ति को किसी व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से वसीयतनामा निष्पादित किया जाता है तो उसे तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश पारित किया जाए। इस सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र 2 जुलाई 2026 को दिया गया है। इस मामले में प्रशासनिक जांच की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!