बृजमनगंज-लेहरा मार्ग पर बाइक दुर्घटना में 3 घायल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज थाना अंतर्गत बृजमनगंज-लेहड़ा मार्ग भगवानपुर के पास देर रात तेज रफ्तार के कारण दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटना की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल अस्पताल पहुंचे, उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति जानकर हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
घायलों में धर्मेंद्र, नागेंद्र निवासी मुर्दहिया और जावेद निवासी मग्घूजोत शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नागेंद्र कुमार को सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा यदि लोग हेलमेट लगाए और वाहन को धीमी गति से चलाएं तो दुर्घटनाएं रोकी जा सकती है। दुर्घटनाओ में हम तो चोटिल होते ही हैं दूसरों को भी लपेट लेते हैं। इसलिए हमारी अपील है कि गाड़ियां सही चलाए दुर्घनाओं से बचे।



