बहोरपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने जल जमाव और गंदगी का अंबार।
बच्चों का स्वास्थ्य संकट में, राहगीर परेशान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहोरपुर प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार और ठीक सामने की सड़क जल मग्न हो गया है। इस समय पूरी सड़क जल जमाव, कीचड़ और दूषित पानी के तालाब में तब्दील हो चुका है। इस समस्या को और गंभीर बना रहा है अगल-बगल में कूड़े कचरा का ढेर , इस गंदगी और सड़ते हुए पानी के कारण पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्र में भीषण दुर्गंध फैल रही है। इससे मलेरिया, डेंगू, डायरिया जैसे तमाम जल जनित आदि संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। सबसे ज्यादा परेशान आई स्कूल के बच्चों को और राहगीरों को आने-जाने में हो रही है। उन्हें रोजाना इसी बदबूदार गंदे पानी और कचरे के बीच से आना जाना पड़ रहा है। जिससे हमेशा बीमारी और हादसों की आशंका बनी रहती है। एक तरफ जहां दीवारों पर सबको शिक्षा सबको ज्ञान का संदेश लिखा है वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक उदासीनता के कारण नौनिहाल बच्चे इस नारकीय स्थिति में पढ़ने को मजबूर हैं। इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी मृत्युंजय यादव ने कहा कि सफाई कर्मियों का रोस्टर लगाकर साफ सफाई कराई जाएगी, साथ ही ग्राम पंचायतों में समय अनुसार जो भी सफाई कर्मी नदारत पाया जाएगा उन पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।



