LIVE TVअपराधदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

गौरीबाजार के लवकनी में बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापना पर विवाद, डीएम-एसपी ने पहुंचकर संभाला मोर्च

स्वाभिमान जागरण, देवरिया

थाना गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम लवकनी में सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने से उत्पन्न विवाद के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया।

विवाद की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों तथा दोनों पक्षों से वार्ता कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन के प्रयासों के बाद संबंधित पक्ष ने ससम्मान अंबेडकर प्रतिमा को उक्त स्थान से हटा लिया।

प्रशासन ने बताया कि मामले की संयुक्त रूप से निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाएगी। विवाद के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने, अराजकता फैलाने अथवा पत्थरबाजी में शामिल पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा स्थापित करना नियमों के विरुद्ध है और ऐसी गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा प्रशासन लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहा है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!