LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र द्वारा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण/भ्रमण कर श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया गया जायजा, प्रमुख बाजारों में किया गया पैदल गश्त

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र श्री एस. चन्नप्पा द्वारा पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ थाना रूद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल प्वाइंट, पुलिस ड्यूटी एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक देवरिया एवं अन्य अधिकारियों के साथ कस्बा रूद्रपुर तथा थाना गौरीबाजार क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतर्क निगरानी रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर श्री सतेन्द्र कुमार राय, ई.ओ. नगर पंचायत रूद्रपुर श्री नितेश गौरव, प्रभारी निरीक्षक रूद्रपुर श्री कल्याण सिंह सागर एवं थानाध्यक्ष गौरीबाजार श्री मृत्युंजय राय मय स्थानीय पुलिस बल के मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!