टैंकर से डीजल चोरी करते दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
45 लीटर चोरी का डीजल, ड्रम समेत पाइप व अन्य उपकरण बरामद

स्वाभिमान जागरण, देवरिया।
देवरिया। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस ने टैंकर से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का 45 लीटर डीजल, एक ड्रम तथा डीजल निकालने में प्रयुक्त पाइप, कीप और प्लास्टिक के डिब्बे बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री सत्येन्द्र राय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्री मृत्युंजय राय के नेतृत्व में गौरीबाजार पुलिस टीम 31 जुलाई/01 अगस्त 2026 की रात संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिरजम चौराहे के पास टैंकर संख्या UP 52 AT 0730 से डीजल चोरी करते हुए दो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
राजेश यादव पुत्र झपसी यादव, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी धतुरा खास उसरा टोला, थाना गौरीबाजार, देवरिया।
अरविन्द निषाद पुत्र रामदुलार निषाद, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी नरौली भीखम, थाना खुखुन्दू, देवरिया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक ड्रम में 45 लीटर डीजल, 15-15 लीटर क्षमता के प्लास्टिक के डिब्बे, तेल निकालने वाला पाइप तथा एक कीप बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त टैंकर के चालक और सहचालक हैं तथा टैंकर से डीजल निकालकर बेच दिया करते थे।
मामले में थाना गौरीबाजार पर मु0अ0सं0 323/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक आशीष कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल सुनील यादव, कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद एवं कांस्टेबल सुखबीर कुमार सहित पुलिस टीम शामिल रही।



