LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार से चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर कर रहा था इस्तेमाल

स्वाभिमान जागरण देवरिया,

देवरिया। बनकटा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बिहार से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पहचान छुपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट बदल रखी थी।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को थाना बनकटा पुलिस टीम रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की। बाइक पर BR29AK6568 नंबर प्लेट लगी थी, जबकि जांच में इसका वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर BR29X5071 निकला।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रजनीश चौरसिया पुत्र शैलेश चौरसिया, निवासी परसिया बुजुर्ग, थाना मैरवा, जिला सिवान, बिहार, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल करीब 06 माह पूर्व बिहार के मैरवा क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस द्वारा वाहन के वास्तविक स्वामी से संपर्क कर पुष्टि कराई गई तो उन्होंने भी बाइक चोरी होने की बात स्वीकार की।
इस संबंध में थाना बनकटा पर मु0अ0सं0-193/2026 धारा 317(2), 341(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विधि विशेषज्ञों के अनुसार धारा 317(2) चोरी का माल बेईमानी से रखने और धारा 341(2) पहचान छुपाने के उद्देश्य से संपत्ति के चिन्ह बदलने से संबंधित है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनकटा पर पहले से मु0अ0सं0-37/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम का मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 राजेश कुमार, का0 रामसागर गुप्ता, का0 आज्ञाराम कन्नौजिया व रि0का0 आशुतोष उपाध्याय द्वारा की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!