बगैर रजिस्ट्रेशन बकरा-मुर्गा काट रहे दस मीट विक्रेताओं पर कार्रवाई
मेहरौना में पुलिस ने बंद कराया मांस -मछली -मुर्गा की दुकान

स्वाभिमान जागरण देवरिया
सावन में कावड़ यात्रा के मार्गो पर मांस बेचने की मनाही
सावन के पवित्र माह में कांवड़ यात्रा और धार्मिक आस्थाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ मार्गों पर मीट व मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद प्रशासन की शिथिलता के चलते चारों तरफ मांस की दुकाने पहले की तरह ही खुल रही हैँ।
जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने लार, पिंडी, मेहरौना आदि जगहों पर मौके पर पहुंचकर दुकान बंद करने को कहा। पुलिस की मनाही के बाद भी लार नगर के लखु मोड़ और गांधी मोड़ पर मीट की कुछ दुकानें खुलेआम संचालित होती पाई गई।
इसे लेकर कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव काफी संवेनशील दिखे। रविवार को सभी मीट विक्रेताओं को कड़ाई से निर्देश दिया गया कि सावन माह के दौरान प्रतिबंधित स्थानों पर दुकानें संचालित न करें। यदि इसके बाद भी कोई दुकान खुली मिली तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रविवार की देर शाम लार पुलिस ने कस्बा में अवैध रूप से बगैर परमिशन के सड़क के किनारे मांस -मुर्गा काट रहे दस मीट बिक्रेताओं के विरुद्ध बीएनएस की धारा में 292/34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



