LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

स्कार्पियो से 362.4 लीटर अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

बनकटा। थाना बनकटा पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान एक महिन्द्रा स्कार्पियो से 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की है। इस मामले में बिहार निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर दिनेश मौर्या के नेतृत्व वाली टीम ने सुन्दरपार तिराहे के पास स्कार्पियो संख्या BR 01PM 9469 को रोका।
वाहन की तलाशी में सीट व डिग्गी से 35 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब 302.4 लीटर व 05 पेटी किंगफिशर बीयर 60 लीटर बरामद हुई। कुल बरामदगी 362.4 लीटर है। शराब बिहार ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने चालक सोनू कुमार पुत्र मनोज गुप्ता, 19 वर्ष, निवासी ग्राम मैरवा टोला सकरा, थाना मैरवा, जनपद सिवान, बिहार को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1.95 लाख व वाहन की कीमत 7 लाख रुपये बताई गई है।
इस संबंध में थाना बनकटा पर मु0अ0सं0-195/2026 धारा 60, 72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। वाहन को सीज कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!