राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक के प्रथम गृह आगमन पर भव्य स्वागत

सलेमपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में सोशल मीडिया के सह संयोजक नियुक्त किए गए लार विकासखंड के सजाँव ग्राम निवासी शिवानन्द द्विवेदी के प्रथम गृह आगमन पर विधानसभा सलेमपुर मुसैला सहित पूरे विधानसभा में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्वागत का आकर्षण बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन रहा।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम एवं पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शिवानन्द द्विवेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि शिवानन्द द्विवेदी जी की भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में सोशल मीडिया सह संयोजक के रूप में नियुक्ति हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। सलेमपुर के सजाँव जैसे छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त करना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने कहा कि शिवानन्द द्विवेदी की राष्ट्रीय संगठन में नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उससे सलेमपुर और देवरिया जनपद का गौरव बढ़ा है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
स्वागत समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, पूर्व मंत्री नारद राय, विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया, भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अभय सिंह, अवनीश मिश्रा, मनोज वर्मा, अनिल शाही, विशम्भर पांडेय, राजीव वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरदत्त यादव, कन्हैया जायसवाल, जटाशंकर दुबे,राजीव सिंह, जयनाथ कुशवाहा, बलबीर सिंह दादा, अभिषेक जायसवाल, मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा, बृजेश कुशवाहा, अनूप मिश्रा, विनय तिवारी, अजय गौतम, अशोक तिवारी, शशांक तिवारी, रणविजय कुमार, नागेंद्र पासवान, लल्लन सिंह, राणा सिंह, दयाशंकर तिवारी, इंद्रजीत मौर्य, माया जायसवाल, चंदा शुक्ला, अनिल ठाकुर, अखिलेश योगी, वचनदेव गोड़, कृष्णकांत तिवारी, छेदी जायसवाल, अवधेश मद्देशिया, शिवकांत तिवारी, अभय तिवारी, अमित उपाध्याय, अमिताभ भगत, विकास चौहान, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



