LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरिया

दो दशक बाद अमौना के बसावन मिश्र रेलवे स्टेशन पर अचेत मिले

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना क्षेत्र के मठ अमावना गांव के रहने वाले बसावन मिश्र करीब 23 वर्ष पहले अचानक घर से लापता हो गए थे। लंबे समय तक काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों की उम्मीदें टूट चुकी थीं। शनिवार को भटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर वह अचानक अचेत अवस्था में पाए गए।
यात्रियों द्वारा दी गई सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। RPF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इलाज के दौरान RPF ने मानवता और सजगता का परिचय देते हुए उनके पास मिले दस्तावेजों और मोबाइल नंबर के जरिए उनकी पहचान करने और परिवार का पता लगाने के प्रयास शुरू किए। अंत में उनका पता चल गया। उनके परिजन पहुँच चुके हैँ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!