उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एडीएम ने एसआइआर फार्म को जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज, महराजगंज। एसआइआर फार्म की प्रगति को लेकर मंगलवार को एडीएम प्रशांत कुमार ने बृजमनगंज में निरीक्षण किया।
एडीएम ने सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विकास कार्यों के बारे में जानकारी लिया। वेंडिंग जोन, निर्माणाधीन कांप्लेक्स, बीआरसी परिसर में बने एसआइआर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर वहां मौजूद प्रत्येक बीएलओ से एसआइआर फार्म भरने की प्रगति के बारे में जानकारी लिया। लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। वहां बच्चों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय रत्तूपुर का निरीक्षण किया। एडीएम ने कहा कि एसआइआर फार्म के प्रगति के लिए निरीक्षण किया गया। बीएलओ से जल्द फार्म पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, ईओ सुरभि मिश्रा, रमेश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!