देवरिया

संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान

भाटपार रानी,देवरिया : निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी का ये संदेश था कि प्रदूषण बाहर का हो या अंदर का, दोनों ही हानिकारक है। इस संदेश के तहत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने वर्ष 2003 में विश्वव्यापी सफाई अभियान की शुरुआत करवाई थी। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के चनुकी बाजार व चनुकी घाट पर यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह सारा अभियान संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के अधीन हो रहा है।

इस आदेश के तहत संत निरंकारी मंडल दिल्ली ब्रांच सतराव-सहजौर के द्वारा किया जा रहा।इस सेवादल के भाई बहनों व साध संगत ने सफाई अभियान चलाया। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के प्रेरणा दिवस के उपलक्ष्य में मंडल दिल्ली ब्रांच सतराव-सहजौर ने चनुकी बाजार के विभिन स्थानों पर यह अभियान चलाया गया। इसके अलावा चनुकी घाट का भी तेजी से बेहतर साफ सफ़ाई किया गया। सेवा शुरू करने से पहले सभी सेवादारों की ओर से निरंकार प्रभु से प्रार्थना की गई व साथ में यह शपथ भी ली गई कि वह सब मिलकर पर्यावरण व शहर की सफाई रखेंगे। सफाई अभियान का मुख्य केंद्र चनुकी बाजार,चनुकी घाट,सोहगरा मोड़ रहा। यह सफाई अभियान सुबह 8 बजे शुरू किया गया जिसमें चनुकी इंटरमीडिएट स्कूल से लेकर चनुकी बाजार,सोहगरा मोड,चनुकी पुल व घाट की सफाई की गई।इस सफाई अभियान में संत निरंकारी मंडल के के करीब सैकड़ों भाई, बहनों के अलावा साध संगत के सेवादारों ने अपनी सेवा निभाई।इस दौरान ग्राम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चनुकी शिव शम्भू पांडेय, मधुसूदन पांडेय,सोबरती अंसारी,रामप्रवेश यादव संचालक तारकेश्वर जी, प्रचारक रामनारायण, व्यवस्थापक जगदीश शर्मा, बिकाऊ, सत्यजीत, मुन्ना, प्रियांशु, अनिरुद्ध,बिरेंद्र, मोती, प्रियांशु,रवि,विवेक, आर्यन,चंद्रिका,हरेराज,हरेराम,सतेंद्र,रघुनाथ शर्मा, मिथलेश देवी, सिंधु देवी, सरिता देवी, पूनम, किरण, पांपनती तारा, स्वेता प्रसाद, मेनिका,अमृता, काजल आशु, सीता देवी, झांसी आदि लोग सफ़ाई कार्य में जुटे रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!