हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान विश्वकर्मा की जयंती।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, फरेंदा महराजगंज।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के जिला अध्यक्ष व आनन्द हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. बी. आर. शर्मा एवं उनकी पत्नी इंद्रा शर्मा के द्वारा भगवान विश्वकर्मा का पूजन संपन्न कराया गया। इसी क्रम में प्रेम गुप्ता प्रबंधक प्रेम मशीनरी स्टोर आनन्दनगर में भी विश्वकर्मा पूजा किया गया। प्रेम गुप्ता ने कहा धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से आत्मबल प्राप्त होता है समय समय पर धार्मिक अनुष्ठान करते रहना चाहिए। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा से सुख, समृद्धि, शांति एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूजन कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में सुरेंद्र शुक्ला, राजन गुप्ता विनय, शैलेश, सूरज शर्मा, सनी, विकास, प्रिंस, गौरी, प्रत्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


