आदर्श नगर पंचायत कार्यालय पर हुआ विश्वकर्मा पूजन।
नगर अध्यक्ष राकेश ने की नगर पंचायत के वाहनों की पूजा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद नगर पंचायत की सभी गाड़ियों – जेसीबी, ट्रैक्टर, टैंकर, कचरा वाहन आदि का पूजन कर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के देवता हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से नगर का विकास कार्य निरंतर चल रहा है। पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासद झीनक विश्वकर्मा, राजन चौरसिया, सनी रैना,कर्मचारी विजय शंकर पांडेय, दीपक विश्वकर्मा,सफाई कर्मी राजकुमार चौरसिया और वाहन चालक राजू, सोनू, पिंटू, ओमकार, अनिल कुमार, अखिलेश्वर, विक्की, दुर्गेश कुमार, प्रमोद कुमार,मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।



