गोसाईगंज प्रधान संघ अध्यक्ष सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
गोसाईगंज लखनऊ। मंगलवार को गोसाईगंज प्रधानसंघ अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जीतू करीब तीन दर्जन प्रधान व 300 लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मीसा गांव में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर व स्थानीय भाजपा विधायक अमरेश कुमार रावत तथा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष गोकरन नाथ, बलिराम वर्मा लोकसभा सहसंयोजक, बजरंग वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, अमित पटेल सहित कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के पहले से ही क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म था। कुछ भी हो जितेंद्र कुमार जीतू के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से सपा को बड़ा झटका लगा है। वह क्षेत्र के बड़े जमीनी नेता माने जाते हैं और जनता के बीच उनकी अच्छी खासी पकड़ है। आज के इस कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। जितेंद्र कुमार जीतू के नेतृत्व में पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र कुमार रावत और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश रावत ग्राम प्रधान धर्मेंद्र रावत मलौली, राज बहादुर रावत हसनापुर, उमेश यादव फरीदपुर, धनराज यादव जहांगीरपुर, मनीष रावत रहमत नगर, सालिग राम महुरा खुर्द, रामखेलावन देई टिकर,अखिलेश कुमार बेली, राजा प्रधान शिवलर, हरि सिंह इचवलिया, बबलू प्रधान दुलार मऊ, संजय कुमार मलूकपुर, पिंका देवी सेमरा पीतपुर, दीपक कुमार बाजूपुर, शिमला देवी कासिमपुर, विनोद कुमार वर्मा आदमपुर मितौली, राम मनोहर बजगीहा, दीपक सिंह ममई मऊ, विजय कुमार हरदोईया, मनीष वर्मा मोहम्मदाबाद, मंगल प्रधान सलौली, अशोक कुमार पूर्व प्रधान महमूदपुर, सुखई लाल सठवारा, दिगविजय चौरसिया भौंरा खुर्द, अखिलेश प्रधान बरुआ, बलराम रावत विद्यासागर आदि भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान मंच पर गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख संघ के लखनऊ जिला अध्यक्ष विनय वर्मा डिंपल गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा मोहन लालगंज प्रधान संघ अध्यक्ष डीके सिंह मलिहाबाद प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह चिनहट प्रधान संघ चन्द्र प्रकाश, मंडल अध्यक्ष गोसाईगंज सुनील गुप्ता, शंभू पांडेय, प्रधान देवेन्द्र चौधरी, अजय कुमार त्रिवेदी, राम प्रगट सिंह, सुरेश वर्मा, अमेठी मण्डल अध्यक्ष पंकज नयन, बीजक प्रकाश,रघुवर रावत, विजय बाथम, अमित राज यादव, नरेंद्र तिवारी, लाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा ने किया। आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र रावत ने आभार प्रकट किया। वही आज के कार्यक्रम में जितेंद्र की अगुवाई में गोसाईगंज ब्लॉक के करीब डेढ़ दर्जन राजकीय उचित दर विक्रेता भी शामिल हुए जिनका केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया। जितेन्द्र कुमार जीतू ने माल्यार्पण के साथ प्रतीक चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया।