LIVE TVझांसी

वृक्ष हमारा जीवन है यही हमारा आभूषण है: राजयोगिनी चित्रा दीदी 

गुरसरांय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय गुरसरांय द्वारा वन महोत्सव पर कई स्थानों पर जाकर जन जागृति अभियान के अंतरगत पेड़ लगाओ,देश बचाओ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर में जन जागृति आओ हम सब पेड़ लगाएं, जीवन को सुरक्षित बनाएं,शनशा मुक्त जीवन,श्रेष्ठ जीवन, संदेश देते हुए निकाली गई रैली। सबसे पहले गुरसरांय थाने,ब्रह्माकुमारी आश्रम, मुक्तिधाम कई जगहों पर वृक्ष लगाए गए और महिला महाविद्यालय में भी कल वृक्षारोपण किया जायेगा। इसी के साथ राजयोगिनी कविता दीदी ने कहा कि सभी को पेड़ लगाने चाहिए और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा हमारा शरीर प्रकृति के पांचों तत्वों से मिलकर बना है, इसलिए प्रकृति की सुरक्षा ही हमारा उत्तरदायित्व है। तभी हम भी सुरक्षित रहेंगे। ब्रह्माकुमारी चित्रा दीदी केन्द्र प्रभारी मऊरानीपुर ने कहा कि आओ करे पौधरोपण,बंद हो धरती का शोषण, वृक्ष हमारा जीवन हो,यही जगत के आभूषण। इसी के साथ महिला सब इंस्पेक्टर शिवानी तंवर,स्वाति चौधरी एवं अखिलेश पिपरैया,प्रसिद्ध नारायण यादव ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।

गुरसरांय से आयुष त्रिपाठी की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!