महाराजगंज

बाइक के ठोकर से महिला गंभीर रूप से घायल,रेफर

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज  ठूठीबारी थाना क्षेत्र ग्राम बेलवा निवासिनी संजू पत्नी राजू 27 वर्ष बाइक के ठोकर से गंभीररूप से घायल हो गई।परिजन निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल भर्ती कराए, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।घटना के समय महिला अपने घर के सामने सड़क पार कर रही थी,उसी समय ग्राम डीगही निवासी पीयूष तिवारी पुत्र रघुनन्दन 18 वर्ष तेज रफ्तार से बाइक लेकर आ रहा था,जिसके चपेट में आ गई,बाइक चालक को भी हल्की चोट आई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!