जयपुरधर्म

वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन की ओर से पिंजरापोल गौशाला में हरा चारा और गुड का सहयोग

जयपुर | वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन ने सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला के लिए एक और मानवीय कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। पिछले बार की तरह, इस बार भी उन्होंने गौशाला के लिए हरा चारा और गुड का सहयोग किया। इस नोबल प्रयास के पीछे का मकसद गौशाला के पशु पक्षियों को पूरे भोजन पानी की व्यवस्था करना था। संस्था के निदेशक श्रीमती रितु पाण्डेय ने इस अवसर पर महिलाओं को भी गौसेवा में आगे आने की अपील की।

यह कार्यक्रम पिंजरापोल गौशाला में आयोजित किया गया था, जहां वीएमडब्लू टीम के सदस्यों ने हर महीने की तरह इस बार भी हरा चारा दान किया। इस संबंध में आयोजक एम के निल्को ने बताया कि वीएमडब्लू टीम की टीम हर महीने गौशाला के लिए हरा चारा दान करती है और इस नेक कार्य में सदस्यों ने इस बार भी अपने योगदान से सहयोग प्रदान किया।

पंडित आनंद उपाध्याय ने बताया कि – हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि गाय में सभी हिंदू देवी-देवताओं का वास होता है यानि गाय के दर्शन मात्र से आपको सभी देवी-देवताओं के दर्शन हो जाते हैं और गाय की सेवा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। गौ माता को हरा चारा खिलाने से ग्रह दोष पीड़ा भी दूर होती है।

रोहित यादव ने बाते कि बिना बोलने वाले पशु की सेवा जरुर करनी चाहिए क्योकि वो अपना कष्ट किसी से कह नहीं पाते। गाय पशु नहीं मां के समान है। भारतीय संस्कृति में गाय का दर्जा भवसागर पार कराने तक है। गौसेवा से मन स्वस्थ्य व शांत रहता है। इससे इंसान को धनात्मक ऊर्जा मिलती है ,जो मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है।

इस मौके पर ए के पाण्डेय, लक्ष्मण तिवारी, सुरेन्द्र कुमावत, नवीन कुमार, आशुतोष जायसवाल, यश, पंकज, महेंद्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!