लार के रामलीला मैदान में सम्पन्न हुआ हिन्दू सम्मेलन




स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार नगर में कोईरी टोला स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में चल रहे विभिन्न कार्यक्रम के तहत शुक्रवार भव्य हिन्दू सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मठ के हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो रामलीला मैदान तक पहुंचा। इस दौरान सैकड़ो महिला पुरूष ने इसमें हिस्सा लिया।इधर रामलीला में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके मंगलाचरण से किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला देवनगर जिला के सम्पर्क प्रमुख दीपेन्द्र ने अपने संबोधन में कहा पूरे विश्व मे भारतीय सभ्यता की गुणगान हो रही है। उन्होंने मातृ शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि ये माताएं अगर अपने चौका व्यवस्था दुरुस्त करले तो अधिकांश समस्या ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि माताओं के संस्कार से ही बच्चों को सही संस्कार मिलते है। इस दौरान शिव नारायण अम्बेडकर छात्रावास के महन्त बिजेन्द्र दास, परासी चकलाल के मंदिर के पुजारी रामकृष्ण दास, जिला कार्यवाहिका गायत्री मिश्रा ने संबोधित किया। इस दौरान समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिन्दू सम्मेलन को लेकर एक पखवाड़े पूर्व से ही नगरवासी प्रभातफेरी निकाल कर जागरूक कर रहे थे। कार्यक्रम के उपरांत रामलीला मैदान में आर्य समाज, गायत्री पूजा, दुर्गा पूजा समिति के सैकड़ो लोगो ने प्रसाद वितरण कराया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता विजेन्द्र दास ने किया और संचालन देव नगर जिले के सह जिला कार्यवाह करुणेश ने किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवनगर जिले के सह जिला कार्यवाह करुणेश, लार खण्ड कार्यवाह सर्वेश, सह खण्ड कार्यवाह दिनेश, पूर्व विधायक काली प्रसाद, संजय वर्मा, नगर व्यवसाई ध्रुव गुप्ता, रामचन्द्र सिंह चौहान, शीतल बरनवाल, रमेश बरनवाल, सत्येन्द्र जी, सतीश बरनवाल, विवेक बरनवाल, शीतल गुप्ता, राधा कृष्ण विश्वकर्मा, राजेश बरनवाल, अनूप बरनवाल, सुधीर बरनवाल, किशन मोदनवाल, सूरज राजभर, हरीश बरनवाल, अभिषेक सिंह, भोली सिंह, रामनाथ यादव, किशन मोदनवाल, शिवानन्द सिंह, संजय, दुर्गा दयाल सिंह, पुनीत शाही, अरुण कुमार सिंह गुड्डू, अरुण पाण्डेय, अखिलेश दुबे, अभय मिश्रा, अभिषेक, विकास शर्मा , शिवम, सुनील राजभर समेत सैकड़ों महिला पुरूष मौजूद रहे।
*********************
Ad👇




