LIVE TVउत्तर प्रदेशखेलदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चटिया टाइगर टीम फाइनल में पहुंची

स्वाभिमान जागरण देवरिया। स्वामी देवानंद इंटर कॉलेज मठ लार के मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार हुए मैच में चटिया टाइगर की टीम ने बनकटा की टीम को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी ।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बनकटा की टीम नें निर्धारित 15 ओवर में 173 रनो का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया गया। जवाब में उतरी चटिया टाइगर की टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस प्रकार चटिया टाइगर की टीम नें 3 विकेट से मैच जीतकर प्रतियोगिता के फाइलन में प्रेवश करने वाली पहली टीम बन गयी। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच कल सुतावर बनाम मैरवा के बीच खेला जाएगा। तथा फाइनल मैच रविवार को संपन्न कराया जाएगा। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष लार  मूसा रजा लारी के साथ में आदर्श सिंह गोलू, फरमान लारी व पिंटू यादव द्वारा फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया। मैच का आयोजन रजत सिंह गोलू की अध्यक्षता में तथा कमेटी के अन्य सदस्यगण सूरज वर्मा, विनीत, गुड्डन, इमरान, शुभम सिंह, डी0बी0, आदि लोगों द्वारा कराया जा रहा है। मैच में निर्णायक की भूमिका में रणजीत सिंह यादव व मोनू सुतावरी मौजूद रहे।
दूसरे मैच में मैरवा की टीम ने भलुअनी की टीम को हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची। टॉस जीत के मैरवा ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया टॉस हर के बल्लेबाजी करने उतरी भलुवनी की टीम निर्धारित 10 ओवर में 124 रन बनाई लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैरवा टीम गोलू ए बी डी के शानदार शतक के बदौलत 8 ओवर में बिना विकेट खोए आसानी से लक्ष्य हासिल कर ली प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच कल सुतावर बनाम मैरवा के बीच खेला जाएगा। तथा फाइनल मैच रविवार को संपन्न कराया जाएगा। मैच के मुख्य अतिथि के रूप मे
नगर पंचायत के प्रतिष्ठित व्यवसाई डब्लू कुशवाहा ओमप्रकाश मोदनवाल महफूज लारी राजन सिंह रवि यादव द्वारा फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया।


Ad 👇

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!