अवैधानिक तरीके से सीमा पार कर रही चीनी महिला गिरफ्तार, जाँच जारी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज की भारत नेपाल सीमा पर बिना पासपोर्ट और वीजा के नेपाल की पकडंडी से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही एक चीनी महिला को सुरक्षा एजेंसियों ने बैरिया बाजार के पगडंडी से पकड़ लिया। महिला की पहचान चीन निवासी हुआजिए जेके के रूप में हुई । भाषा की समस्या के कारण सुरक्षा एजेंसियों को काफी परेशानी हो रही है जिसके कारण अधिक जानकारी एकत्र नहीं हो पा रहा है। भाषा को समझने के लिए वाराणसी से द्विभाषिए को बुलाया जा रहा है।
नेपाल की सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र के बैरिया बाजार में दोपहर लगभग 1 बजे चीनी महिला पगडंडी के रास्ते से अवैधानिक तरीके से भारत में प्रवेश कर चुकी थी संदिग्ध महिला को देख सुरक्षा एजेंसियों ने उसे रोक लिया और जांच की गई इस दौरान उसके पास ना तो पासपोर्ट था और ना ही भारत में आने का कोई वैध दस्तावेज, वह महिला चीनी भाषा के अलावा अन्य भाषा में बातचीत नहीं कर पा रही थी जिससे स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसीयों को पूछताछ में काफी दिक्कत हो रही थी। इस लिए स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने वाराणसी से चीनी अनुवादक को बुलाया है ताकि महिला से विस्तृत पूछताछ की जा सके और उसके भारत में आने के उद्देश्य की जानकारी प्राप्त की जा सके । सीमा क्षेत्र में अवैध तरीके से विदेशी नागरिक का प्रवेश सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है ।महिला के पास मौजूद मोबाइल फोन को भी अभी तक खोला नहीं जा सका है, जिससे जांच एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। पुलिस उसे थाने लेकर जा कर पूछताछ में जुटी हुई है। महिला किन परिस्थितियों में भारत में प्रवेश कर रही थी उसकी स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।


