महाराजगंज

डिजिटल शिक्षा के लिए स्मार्टफोन है बेहतर माध्यम: पूर्व विधायक

स्वभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज

महराजगंज विकास खंड धानी के मोती प्रसाद चौधरी पी जी कालेज में शनिवार को छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए स्मार्ट फोन एक जरूरी माध्यम है जिसका प्रयोग कर छात्र अपना भविष्य और बेहतर बना सकते है इसलिए सरकार द्वारा स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है।कालेज के छात्र छात्राओं में 97 स्मार्टफोन वितरण किया गया। इस अवसर पर कालेज के संरक्षक रामसूरत चौधरी, प्रबंधक रामाज्ञा चौधरी, संचालक प्रदीप चौधरी,प्राचार्य श्रीकांत मणि त्रिपाठी, अप्सर अली,कमलेश यादव, दिनेश कुमार,शिव प्रसाद,रामअवध,राम नाथ,अनुपमा यादव सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!