महाराजगंज

सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

पुरंदरपुर, स्वाभिमान जागरण संवाददाता

महराजगंज  राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों कर्तव्य एवं कौशलम् जनता इंटर कॉलेज पुरन्दरपुर के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह शुक्रवार को हुआ। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनता इंटर कॉलेज पुरन्दरपुर के प्रधानाचार्य अरुण कुमार पांडेय उपस्थित रहें ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अरुण कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरान्त कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर मां सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया। शिविर के समापन अवसर पर उपस्थित आगंतुकों का स्वागत कक्षा 11 की छात्राओं ने स्वागत गीत और नृत्य किया।प्रधानाचार्य अपने उद्बोधन में किसान समृद्धि योजना एवं मतदाता जागरूकता संबंधी विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। राष्ट्र सेवा के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है और ऊर्जा के लिए भोजन की आवश्यकता पड़ती है।भोजन हमें हमारे देश के कृषक समाज ही देते हैं। अंत में उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है अतः किसी को उन्नत बनाने हेतु किसान समृद्धि योजना के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से कृषि को विकसित किया जा रहा है। समापन शिविर के अवसर पर स्वयंसेवियो के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा समाज में बाल विवाह, दहेज प्रथा, पर्यावरण प्रदूषण आदि से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करने हेतु नाटक प्रस्तुत किया गया। समापन शिविर के अवसर पर स्वयंसेवियों ने भोजन पका कर उपस्थित आगंतुकों को खिलाया।शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी राहुल पासवान ने किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता सूरज कुमार शुक्ला, दीनदयाल चौधरी, पुरुषोत्तम सिंह ,प्रकाश यादव आनंद सिंह अभिषेक बाजपेयी एवं प्रा0वि0 झामट के समस्त शिक्षकगण एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!