अपराधदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी अस्पताल में ढाई लाख की चोरी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र स्थित संजाव सरकारी अस्पताल में चोरों ने ताला तोड़ कर लगभग ढाई लाख का सामान चुरा ले गए।

सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

डा0 संतोष कुमार के अनुसार दो डेस्कटॉप, दो सीपीयू,दो माउस, दो स्केनर,दो पावर बैकप, दो की बोर्ड , दो प्रिंटर, एक बैटरी, एक इंवरटर चोरी हुआ है। इस घटना में लगभग ढाई लाख की चपत लगी है। पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है। चौकी कस्बा लार के प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने कहा कि मामला सज्ञान में है। मौके पर पुलिस गई थी। विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना का शीघ्र पर्दाफास कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!