अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सऊदी अरब में रह रहे व्यक्ति के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर की गई साइबर ठगी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

साइबर ठगी का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अनेको तकनीकी से साइबर फ्रॉड लोगो को अपने झांसा में लेकर हज़ारो रुपये ऐंठ रहे है। ऐसा ही कुछ गंभीर मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के खडखोड़ी गांव निवासी मैनुद्दीन के लड़के रफीक के साथ हुआ जहाँ फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी बनाकर उसके एक दोस्त से पच्चास रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित के पिता मैनुद्दीन ने थाने में शिकायत दर्ज करा कर कार्यवाई की मांग की है। पिता ने बताया कि उनका बेटा रफीक अहमद रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब के जेद्दा शहर में रहता है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे के नाम से फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी बनाकर उसके दोस्तों से ठगी शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया साइबर फ्रॉड ने बेटे के एक दोस्त आशुतोष राय से फेसबुक पर बातचीत कर पच्चास रुपये का ठगी कर लिया। उक्त धनराशि अभिनव कुमार नामक व्यक्ति के बिहार स्थित कैनरा बैंक के खाता संख्या 110250121834 में ट्रांसफर करवाया गया है। थानाध्यक्ष अशीष सिंह ने बताया कि जिस खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ है साइबर टीम से बात कर खाता को फ्रिज करवा दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!