उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में 80 में 15 मामले निस्तारित।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता खोरिया बाजार, महराजगंज

निचलौल तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी संतोष शर्मा के अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया,इस दौरान कुल 80 मामले आये जिसमे 15 मामलों का निस्तारण किया गया।

तहसील दिवस में निचलौल मेन मार्केट के व्यापारियों की टीम ने जिलाधिकारी महाराजगंज को सड़क चौड़ीकरण व गुणवत्ता को शिकायत को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौप कर शिकायत की। निचलौल नगर के मुख्य बाजार में नवनिर्मित में सड़क की चौड़ाई पर्याप्त न होने से आम जनमानस व व्यापारियों में भारी आक्रोश है, जिसको देखते हुए व्यापारियों की टीम ने जिलाधिकारी के सामने अपनी ज्ञापन व शिकायत रखी जिलाधिकारी ने मौके पर जेई को बुलाकर उक्त सड़क को निरीक्षण करने व जनहित में कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मनीष खड़किया, अनिल वर्मा, भोलू यादव, गुड्डू जायसवाल, गंगा अग्रवाल, शिवम केडिया, शैलेश मद्धेशिया, राजकुमार वर्मा, बंटी मद्धेशिया, आलोक वर्मा, भोला वर्मा, सुधीर वर्मा, आदि भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में एक टीम ने जिलाधिकारी से यूरिया खाद के संबंध में शिकायत की उन्होंने बताया कि साधन सहकारी समिति पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है।कुछ प्राइवेट दुकानदार यूरिया खाद में ओवर रेटिंग करके किसानों को ठग रहे हैं।इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ,एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य,तहसीलदार अमित सिंह,क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह,थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!