अपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

दो -दो हजार में बाइक सेल करने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा!

पब्लिक की पिटाई से कपड़े तक फटे, पुलिस ने भीड़ से बचाया

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। जिले के लार में एक बाइक चोर गैंग सक्रिय है। पलक झपकते बाईक उड़ाना जिनका शगल है। बाइक चुरा कर तुरंत नंबर प्लेट बदल कर सत्तर -अस्सी हजार की पुरानी बाइक बाईक दो दो हजार में बेच दिये जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि ऐसे ही एक बाइक चोर गैंग का सदस्य शनिवार को स्थानीय नागरिकों के मारपीट का शिकार हो गया। यदि समय रहते कस्बा लार चौकी की पुलिस सक्रिय नहीं हुई होती तो पब्लिक की मार युवक पर भारी पड़ जाती। पब्लिक की कुटाई से बाइक चोर के कपड़े तक तार तार हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लार कस्बा चौकी से थोड़ी ही दूर स्थिति ओके एम इण्टर कॉलेज गेट के समीप चोरी की बाइक का नम्बर प्लेट बदल रहे एक युवक पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। लोगों ने जब बाइक की नंबर प्लेट बदले जाने का कारण पूछा तो युवक सकपका गया। स्थानीय लोग उसे पीटना शुरू किया। पब्लिक की पिटाई से उसके कपड़े तक फट गए। वह पब्लिक की पिटाई से बचने के लिए पुलिस चौकी की तरफ भागा। कस्बा लार चौकी के पुलिस स्टॉफ ने उसे संदिग्ध हाल में अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में  उसकी निशान देही पर चोरी की एक स्प्लेंडर बरामद हुई। उसने लार कस्बा में चोरी गयी कई मोटर सायकिलों के बारे में बताया। उसने स्वीकार किया कि वह चोरी की बाइक दो दो हजार में बेच देता है। उसने कस्बे से चुराई एक होंडा साइन दो हजार में ही एक व्यक्ति को बेच दिया है। पुलिस ने रात में चोरी की बाइक खरीदने वाले व्यक्ति के घर छापा मारा तो उसके यहां बाइक नहीं मिली और घरवाले बताये कि वह बाबा धाम गया है। फिलहाल चोरी की एक बाइक पुलिस के कब्जे में आ गयी है। संदिग्ध युवक लार थाना क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय गाँव का बताया जा रहा है।

इस घटना के बारे में पुलिस की तरफ से कुछ बताया नहीं जा रहा है। समझा जाता है कि पुलिस हिरासत में लिए युवक को लेकर गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में लगी है। पुलिस शीघ्र ही अपना गुडवर्क मीडिया के सामने लायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!