अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

घर मे घुसकर हमला करने वालो तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, बाकी की तलाश जारी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज

थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा में गुरुवार रात में दर्जनों की संख्या में गोलबंद होकर एक घर के लोगो पर हमला करने वालो पर पुलिस ने कड़ी कार्यवाई की है। ज्ञात हो गुरुवार रात को रामचंदर मौर्य अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था ।इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कलाऊ दर्जनों की संख्या में लोगो को साथ लेकर हमला घर दिया।घर पर मौजूद महिलाओ व बच्चों की भी पिटाई कर दिया।इस हमले में रामचंदर के सिर में गंभीर चोट लग गयी थी।जिसका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है ।हालत स्थिर बताई जा रही है।इस तरह दुस्साहिक अपराध करने वालो के खिलाफ पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गयी है।घायल के पुत्र सूरज की तहरीर पर कलाऊ,पिंटू ,रिंकू,सुनील,छोटेलाल व तीन से चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले तीन आरोपितों कलाऊ,पिंटू,रिंकू को जेल भेजा जा रहा है।बाकी आरोपितों को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है।जल्द ही सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!