
रविशंकर तिवारी/मईल देवरिया
मईल। भागलपुर ब्लॉक के गोड़वली गांव में हो रहे सड़क निर्माण में घटिया कार्य देख ग्रामीण भड़क गए और निर्माण कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खण्ड विकास अधिकारी भागलपुर से की है। भागलपुर ब्लॉक के गोड़वली गांव में ब्लॉक भागलपुर से मनरेगा योजना के तहत गोड़वली गांव में हरिजन बस्ती जाने वाले सड़क का इन्टरलाकिग निर्माण कार्य हो रहा है। जिसमें लगने वाले ईंट व सामग्री घटिया किस्म का ठीकेदार द्वारा जोड़ाई का कार्य कराया जा रहा है। वृहस्पतिवार को घटिया निर्माण कार्य देख ग्रामीण भड़क गए और निर्माण कार्य को रोक कर अधिकारी से इसकी शिकायत की है। ग्रामीणो का कहना है कि जब एक नम्बर का ईंट लगेगा तभी कार्य शुरू होगा।
इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी भागलपुर विनय सिंह ने बताया कि ग्रामीण शिकायत किए हैं। अच्छा कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान ग्रामीण रामनिवास सिंह,बेचू सिंह,लालता प्रसाद, चंद्रकेतु सिंह, चन्द्रशेखर प्रसाद, रामप्रवेश,पिन्टुआदि उपस्थित रहे।



