लार थाने के दफ्तर स्टॉफ व दरोगाओं को एस पी ने दिया न्यूनतम दंड
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्वामी देवानंद इंटर कॉलेज मठ लार के मैदान में पुलिसकर्मियों ने लगाई पांच किमी की दौड़

स्वाभिमान जागरण देवरिया। बुधवार को एसपी देवरिया ने लार थाने का निरीक्षण किया था। साफ -सफाई के निर्देश के साथ कई विन्दुओं की समीक्षा के बाद एस पी संजीव सुमन कुछ पुलिसकर्मियों को डांट फटकार भी लगाई। परिवार के मुखिया की भांति उन्होंने पुलिस परिवार के सदस्यों का कोई नुकसान तो नहीं किया, लेकिन पांच किमी दौड़ का शारीरिक श्रम का निर्देश जरूर दे गए।
गुरुवार को सुबह लगभग पांच बजे लार थाना कार्यालय के स्टाफ और कुछ दरोगा जी लोगों को स्वामी देवानंद इंटर कॉलेज के मैदान में दौड़ते देख रोज उधर ही मॉर्निंग वाक़ करने निकले शिक्षकों की नजर पड़ी तो सबने आपस में चर्चा करने लगे कि मार्निग वाक़ के लिए ये कुछ नए लोग आये होंगे, लेकिन थोड़ी ही देर बाद स्थिति स्पष्ट हो गयी कि पांच किमी की दौड़ लगाने आज फिल्ड में आये लोग शौक से नहीं दौड़ रहे हैं, इन्हें चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए दंड स्वरूप आज दौड़ाया गया। लार कस्बे में इस दौड़ की खूब चर्चा रही।



