LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कांग्रेस में जान फूँक रहे कीर्ति चक्र विजेता शहीद अंशुमान के पिता

बरडीहा के रविप्रताप सिंह बरहज से चुनाव लड़ने की तैयारी में

स्वाभिमान जागरण देवरिया। एक शहीद का पिता समाजसेवा के क्षेत्र में उतर कर न सिर्फ सुर्खियां बटोर रहा बल्कि बरहज क्षेत्र के राजनितिक पायदान पर मृतप्राय पड़ी कांग्रेस में जान फूँक रहा है। गाँव -गांव दौरे के बाद विभिन्न मुद्दों पर शहीद अंशुमान के पिता रवि प्रताप सिंह अपनी संघर्ष की ताकत दिखाने से भी नहीं चूक रहे।

बुधवार को देवरिया जिले के बरहज स्टेशन परिसर में रविप्रताप सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ कर अपनी राजनितिक पारी को शोहरत के फलक पर ला दिया है। रविप्रताप के धरना पर बैठने की सूचना पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक मऊ अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे। उनको पत्रक दिया गया। सभी ने 72 घंटे में मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर बरहजिया ट्रेन रोकने की चेतावनी भी दी है।

रेलवे स्टेशन परिसर में कांग्रेस प्रवक्ता और शहीद अंशुमान सिंह के पिता रिटायर कैप्टन रविप्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे। सभी बरहज स्टेशन करे पुकार, शौचालय, पानी तो दे दो सरकार…आदि के नारे लगा रहे थे। स्थानीय पुलिस के अलावा रेलवे सुरक्षा बल के जवान लगा दिए गए थे। कैप्टन रविप्रताप सिंह ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के समय का रेलवे स्टेशन बरहज उपेक्षाओं का दंश झेल रहा है। इस मौके पर जितेंद्र जायसवाल, रविप्रकाश तिवारी, चंद्रभूषण पांडेय, नागेंद्र शुक्ल, राकेश तिवारी, बृजेश सिंह, उग्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!