शांतिपूर्ण माहौल में कर्बला पहुँचा मोहर्रम का जुलूस,पुलिस रही मुस्तैद।
786 अखाड़ा के जांबाजो ने दिखाए करतब।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में मोहर्रम का पर्व पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। ताजिया जुलूस 786 अखाड़ा के साथ पारंपरिक रूट से निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं पुरुष ने हिस्सा लिया।
मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
ताजिया जुलूस में 786 अखाड़ा के युवाओं ने पारंपरिक करतब दिखाए। लाठी, और आग के खेल ने लोगों का ध्यान खींचा। अखाड़ा प्रमुखों ने अनुशासन के साथ जुलूस को निर्धारित समय पर कर्बला पहुंचाया।
नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल को कमेटी के लोगों ने माला पहनाया l उन्होंने मोहर्रम के मौके पर सभी समुदायों को भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बृजमनगंज हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। यहां सभी पर्व मिलजुल कर मनाए जाते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना की।
इस दौरान सभासद झिनक विश्वकर्मा, शिव प्रसाद चौरसिया, राजन चौरसिया,राजू जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

