उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में जिलाधिकारी सख्त, खराब प्रगति पर होगी जवाबदेही।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक तथा उद्योग विभाग की परियोजनाओं की
जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ लाभार्थियों की आय वृद्धि का भी माध्यम है, इसलिए व्यापक अभियान चलाया जाए। पशुपालन विभाग को 27 फरवरी को सभी गौआश्रय केंद्रों
में संरक्षित गोवंश की गणना कराने को कहा गया। पोषण अभियान में खराब रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सैम/मैम बच्चों की नियमित निगरानी और सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं होगी। रोजगारपरक योजनाओं के प्रदर्शन में सुधार, दुग्ध व मत्स्य विभाग को सहकारी समितियों में सदस्य बढ़ाने तथा सीएमओ को 102 व 108 एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम बेहतर करने के निर्देश दिए गए। बी, सी और डी ग्रेड योजनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए डीएम ने कहा कि खराब प्रगति पर जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!