उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मारपीट के मामले में छ: लोग गिरफ्तार भेजे गए जेल।

एक की हालत गंभीर हुआ रेफर।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी (बग्ला) महाराजगंज।

बृजमनगंज  क्षेत्र में 18 फरवरी 2026, बुधवार को पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में एक युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े में झींगुरीजोत निवासी कन्हैया पुत्र प्रहलाद पर रॉड, लाठी और पंच से हमला किया गया था।
हमले में कन्हैया को गंभीर चोटें आईं। इस मामले में उनके पड़ोसी वीरेंद्र उर्फ मोनू पुत्र विदेशी, सुरेंद्र उर्फ सोनू पुत्र विदेशी और पानमती पत्नी विदेशी के साथ-साथ सिद्धार्थ नगर के कलनाखोर निवासी कोइल उर्फ शैलेंद्र पुत्र चैतू को भी नामजद किया गया है।
बृजमनगंज पुलिस ने इस संबंध में 19 फरवरी 2026, गुरुवार को मुकदमा अपराध संख्या 40/26 दर्ज किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत 6 अभियुक्तोंको गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों को विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में नामित अन्य दो अभियुक्तों, शीला और सूरज, की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!