बलुआ गौरी शिव मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा
पुलिस और प्याऊ का रहा प्रबंध

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया
बलुआ गौरी शिवमन्दिर से निकली भव्य कलश यात्रा
कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
श्रद्धालुओं को जगह जगह पानी की हुई थी व्यवस्था
गिरिजेश सिंह और रीना देवी हैं मुख्य यजमान
देवरिया जिले के लार विकास खंड स्थित बलुआ गौरी में आज से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भीषण गर्मी और धूप में भी श्रद्धालुओं के पैर नहीं थके। रोपण छपरा की उखड़ी हुई धूल भरी कंक्रीट पर नंगे पैर चल कर श्रद्धालुओं ने यह साबित कर दिया कि श्रद्धा के आगे हर मुश्किल बौनी हो जाएगी। श्रद्धालु छोटी गंडक नदी में जल भरने पूरे उत्साह के साथ जयघोष करते चले जा रहे थे। स्वयं सेवकों ने श्रद्धालुओं की सेवा में थकने पर चारपहिया वाहनों की भी व्यवस्था किए थे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रणधीर सिंह चुन्नू,रणविजय सिंह,संग्राम सिंह, बृजेश दुबे, आकाश दुबे, चंद्रप्रकाश सिंह बिसेन, अजीत कुमार सिंह, राहुल सिंह, विनय सिंह, दीपक सिंह, धर्मवीर ठाकुर, विंध्याचल गौर आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कथा व्यास पंडित अरविंद कृष्ण ने सुनिए क्या कहा…



