देवरिया

लार से नवलपुर सड़क का निर्माण शुरू

सड़क बनना शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में स्थित नवलपुर से लार जाने वाली सड़क की सूरत अब बदलने वाली है। अब वह दिन दूर नहीं जब लार से नवलपुर तक वाहन सन्न से निकलेंगे। 20 करोड़ की लागत से बनी यह सड़क शुरू में ही भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई थी। तीन साल में ही इस सड़क के तेरह करम हो गए थे। अब दूसरी बार फिर 19 करोड़ में इस सड़क को बनाया जाना है। बनाने के लिए सड़क खोद दी गई थी। एक माह से सड़क खोद कर छोड़ने के बाद हल्की बरसात में भी सड़क में पानी लग गया था। मीडिया में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। गुरुवार से इस सड़क पर युद्ध स्तर पर काम शुरू हो गया। लोगों ने शासन प्रशासन को बधाई दी है। यह सड़क नई तकनीक से बन रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!