श्रीरामपुर थाना में हुई पीस कमेटी की बैठक

भाटपार रानी, देवरिया। शनिवार को श्रीरामपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें हिंदू -मुस्लिम दोनों समाज के सम्भ्रांत लोगों ने भाग लिय। इस दौरान ईद- उल -अजहा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्रीरामपुर कपिलदेव चौधरी ने कहा कि किसी भी पर्व को आपस में मिलजुलकर मानने से उसकी खुशियां बढ़ जाती हैं अतः दोनों समाज के जिम्मेदार व गणमान्य लोगों का यह फर्ज बनता है कि वे पर्व के मौके पर आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान दें। थानाध्यक्ष ने कहा कि खुले में कुर्बानी न करें व साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि एक दूसरे की भावनाओं का कद्र करें। पुलिस आपके सहयोग के लिए हर कदम पर मौजूद है। ग्राम प्रधान अनिल सिंह तोमर ने कहा कि यह क्षेत्र आपसी भाईचारे का अटूट मिसाल है।समाजसेवी जटाशंकर सिंह ने कहा कि हमें एक दूसरे के पर्वों में शरीक होकर खुशियों को बंटनी चाहिए।कवि व शायर मकसूद भोपतपुरी ने कहा कि ईद- उल -अजहा का यह पर्व खुदा के प्रति समर्पण, त्याग,सच्ची इबादत,आपसी एकता, भाईचारा व सहनशीलता का पैगाम देता है। बैठक में मुख्य रूप से एसआई वीरेंद्र कन्नौजिया,मौलाना अली अख्तर, मौलाना हसन इकबाल, सद्दाम, सुशील, गुड्डू, उमाशंकर, अशोक, सलामत,मु० सगीर ,सुनील , प्रभुनाथ यादव,सुब्हान, नसरुद्दीन, मुर्तुजा, विकास,नागेश्वर,असलम,शमशेर अली आदि मौजूद रहे।



