उत्तर प्रदेशमहाराजगंज
प्रधान ने सहायक शिक्षा निदेशक गोरखपुर को ज्ञापन सौपा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज
ब्लॉक क्षेत्र के गांव गिरहिया कंपोजिट विद्यालय बंजारी पट्टी में दो महिला शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्राम प्रधान पूनम चौधरी ने सहायक शिक्षा निदेशक मंडल गोरखपुर को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान पूनम चौधरी ने बताई की कंपोजिट विद्यालय बंजारी पट्टी गिरहिया में विद्यार्थियों की संख्या 550 से अधिक है। जिसमें अधिक से अधिक संख्याएं छात्राओं की है। उनकी देखभाल के लिए इस सरकारी विद्यालय में महिला शिक्षकों की अति आवश्यकता है। छात्राओं के हित में कम से कम इस सरकारी विद्यालय में दो महिला शिक्षकों की मांग की गई है।



