उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

परिषदीय विद्यालय हिमांचल छपरा में किया गया पौधारोपण

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड स्थित हिमांचल छपरा कम्पोजिट विद्यालय परिसर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिमांचल छपरा कम्पोजिट परिसर में सभासद रामसूरज, विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार की मौजूदगी में पांच फल, फूल और छायादार पौधों का रोपण किया गया।प्रधानाचार्य लालबिहारी ने बताया कि हमारा यह प्रयास पर्यावरण को स्वच्छ तथा परिसर को सुंदर रखने में सहायक होगा।उन्होंने कहा कि इस अभियान में क्षेत्र के अभिभावकों के शामिल होने से इन पौधों की सेवा और देखरेख बेहतर तरीके से हो सकेगी।उक्त अवसर पर मुन्ना, माया देवी, मंजू देवी सहित तमाम अभिभावक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!