उत्तर प्रदेशधर्ममहाराजगंज

राधा कृष्ण मंदिर से निकला भव्य श्री श्याम निशान शोभा यात्रा

सायं छ बजे मैरेज हाल में कलाकारों द्वारा श्याम भजन की प्रस्तुति

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता खोरिया बाजार, महराजगंज

कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर से श्री श्याममित्र मंडल ठूठीबारी के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य श्री श्याम निशान यात्रा निकाला गया।यात्रा में श्याम रंग वस्त्र व श्याम रंग ध्वजा धारण किए हुए हजारों महिला व पुरुषों ने शिरकत की। इस दौरान श्री श्याम के उदघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। श्याम धुन पर युवाओं का जत्था डांस करते नजर आए, वहीं महिला श्रद्धालुओं ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।श्याम धुन की मनोहरी गीतों पर थिरकते दिखाई दी। निशान यात्रा कस्बे के अंदर मुख्य मार्ग से होते हुए कोतवाली रोड, बस स्टैंड तिराहा होते हुए नौतनवा रोड स्थित एक मैरेज हाल पर पहुंची। जहां सायं छ बजे से मशहूर भजन प्रवाहक गायिका दीपिका मिश्रा गोण्डा व कुमार आदर्श गोण्डा द्वारा कार्यक्रम में भजन अमृत वर्षा में श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम समापन के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस बात की जानकारी कार्यक्रम के अध्यक्ष दीपक गोयल ने दी। इस मौके पर सन्नी सिंह, दीपू निगम, अंकित निगम, राजू वर्मा, शैलेन्द्र कसौधन, जीतू रौनियार, लक्ष्मण विश्वकर्मा, बैजनाथ जायसवाल, संजय गुप्ता, सजन लाल निगम, राधेश्याम पांडेय, धीरेन्द्र अग्रवाल, किशन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, राजेश सिंह, राजकुमार रौनियार, शिवराम निगम, गिरजेश जायसवाल, ग्राम प्रधान अजय उर्फ अजित कुमार, बेद प्रकाश पांडेय, कुलदीप निगम, अवधेश रौनियार, अरविंद कसौधन, सावन श्रीवास्तव, राजन कसौधन,प्रवीण मिश्रा विष्णु मद्धेशिया, विश्वंभर पाठक सहित अन्य तमाम महिला पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!