उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

विश्व बाल अधिकार साप्ताहिक जागरुकता अभियान को लेकर बैठक

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

आज दिन शुक्रवार को पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा निचलौल द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत उप जिलाधिकारी निचलौल शैलेंद्र गौतम के दिशा निर्देश में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस सप्ताहिक जागरूकता अभियान के तहत प्रथम दिन तहसील स्तरीय इंटरफेस बैठक तहसील सभागार निचलौल में आयोजित किया गया। बैठक का उद्देश्य है बाल श्रम के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना, बच्चों का बचपन सीखने के लिए होता है उसका उपयोग कमाने के लिए नहीं। बैठक में संरक्षण अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने स्पॉन्सरशिप योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा की इन योजनाओं से बच्चों को बाल श्रम से बचाया जा सकता है । और स्कूल से जुड़कर उनका भविष्य बेहतर हो जाएगा।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, आशा उपस्थिति रही।

और उपरोक्त बिंदुओं पर मिलकर चर्चा किया। बैठक में स्वागत करते हुए सिस्टम जगरानी ने कहा कि 6 जून से 12 जून तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक का संचालन पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के श्रवण कुमार ने किया और धन्यवाद आनंद कुमार ने दिया। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के सहायक निदेशक फादर लिज्जो , सिस्टर जगरानी, श्रवण कुमार, आनंद कुमार, कृष्ण मोहन, साधना, मेनका, मृत्युंजय उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!