ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जागरुकता अभियान के दूसरे दिन ज्वाइंट पेट्रोलिंग

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज

पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा निचलौल द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत विश्व बाल श्रम निषेध दिवस साप्ताहिक जागरुकता अभियान के दूसरे दिन रेगहिया बाजार में पुलिस, एस एस बी, पी जी एस एस ने संयुक्त गस्त कर ग्राहक बन्धुओं, दुकानदार साथियों को बाल श्रम रोकने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर शीतलापुर चौकी प्रभारी होसिला प्रसाद ने कहा कि अपने पाल-पाल्या को नियमित स्कूल भेजना चाहिए। और हम सभी का भी कर्तव्य है की कही चाय, होटल, ढाबा की दुकान पर बच्चों को काम करते हुए देखें तो रोके और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर चाइल्डलाइन 1098, आपातकालीन 112,सशस्त्र सीमा बल 1903 कॉल करके सूचना दें। सशस्त्र सीमा बल 22 वी बटालियन, बी ओ पी शीतलपुर खेसरहा के हेड कांस्टेबल मनोज कृष्णा ने कहा कि संयुक्त प्रयास और शिक्षा से ही बाल अपराध में कमी लाया जा सकता है। इसके लिए अभिभावक सतर्क रहें, किसी के बहकावे में ना आए और कोई इस कार्य में संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो इसकी सूचना पुलिस और एसएसबी को आवश्यक दे। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल शीतलापुर खेसरहा 22 वी बटालियन के सत्येंद्र कुमार, चंद्रकेश कुमार, पुलिस चौकी रेगहिया के चौकी प्रभारी होसिला प्रसाद, संतोष, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के श्रवण कुमार, सोनू मेनका उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!